Kanha High Life — Phase II
Lifestyle is where it begins…
📍 मौजा कटंगा, प.ह.नं. 06 · तहसील गोरखपुर, जबलपुर · वार्ड 09 (दादा बाबूराव परांजपे वार्ड)
साइट का वीडियो टूर
साइड के तीर दबाकर अगला वीडियो देखें। जाने से पहले घर बैठे पूरी साइट देख लीजिए।
फ़ोटो, दस्तावेज़ और ब्रोशर — तीनों अलग-अलग
किसी भी तस्वीर पर टैप करके उसे बड़ा करके देखें। दस्तावेज़ वाले टैब में वही काग़ज़ हैं जो नगर पालिक निगम से जारी हुए हैं — ख़ुद पढ़कर जाँच लीजिए।
ब्रोशर की तस्वीरें कलाकार की कल्पना (artist's impression) हैं — असली निर्माण में फ़र्क़ हो सकता है।
Project ki buniyadi jaankari
यह सारी जानकारी नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा जारी कॉलोनी विकास अनुमति एवं स्वीकृत अभिन्यास से ली गई है।
Approval aur document details
हम हर नंबर यहाँ खुलकर लिख रहे हैं ताकि आप ख़ुद भी कार्यालय जाकर verify करा सकें। यही हमारा तरीक़ा है।
MP/UADD/BP/0436/2022 · दिनांक 22.06.2026 — कार्यालय आयुक्त/सक्षम प्राधिकारी, नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा, म.प्र. नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 के अधीन।JBPLP22042512152 · दिनांक 25 जुलाई 2025 — इसी के अनुसार अभिन्यास (layout) स्वीकृत हुआ है।COA96/19351 — निगम द्वारा पर्यवेक्षण हेतु अधिकृत। विकास कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर तीन माह में निगम को देनी होगी।MP50IGR17572026A10074637 · दिनांक 19.06.2026 — भूखंड क्रमांक 1, 2, 3, 4 (कुल 4 नग, 413.42 वर्गमीटर) आंतरिक विकास कार्य की गारंटी के तौर पर निगम के पास बंधक रखे गए हैं।Plot lene se pehle ye 6 baatein zaroor samajh lein
ये सब बातें अनुमति पत्र की शर्तों में लिखी हैं। हम इन्हें छिपाते नहीं — बल्कि आपके साथ बैठकर एक-एक करके जँचवाते हैं।
1. भू-व्यपवर्तन (Diversion)
शर्त के अनुसार भू-राजस्व संहिता की धारा 172(4) के तहत ज़मीन का diversion एवं राजस्व निर्धारण कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्री से पहले इसका status ज़रूर देखें।
2. RERA पंजीयन
अनुमति की शर्त 23 में साफ़ लिखा है कि म.प्र. रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) नियम 2016 के अनुसार परियोजना का पंजीयन कराना होगा। बुकिंग से पहले RERA नंबर माँगें।
3. भूखंड 1–4 अभी बंधक हैं
ये 4 प्लॉट निगम के पास बंधक हैं। विकास कार्य पूरा होने और release deed का पंजीयन होने के बाद ही मुक्त होंगे। इन नंबरों पर सौदा करते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।
4. भवन अनुज्ञा अलग से
यह कॉलोनी विकास की अनुमति है — इसे भवन की स्वीकृति न समझें। घर बनाने के लिए नगर पालिक निगम से अलग building permission लेनी होगी।
5. पानी की व्यवस्था
शर्त के अनुसार कॉलोनी की आंतरिक जल प्रदाय व्यवस्था कॉलोनाईजर को अपने स्रोत एवं अपने ख़र्च से करनी होगी; इसे नगर स्तरीय लाइन से जोड़ना निगम के लिए बाध्यकारी नहीं है।
6. सीवर, STP एवं rain water harvesting
सेप्टिक टैंक/एस.टी.पी. का निर्माण, जल निकासी और वर्षाजल संवर्धन — तीनों अनुमति की शर्तों में शामिल हैं। साइट विज़िट पर इनकी प्रगति देखें।
Phase-II me kya-kya hai
स्वीकृत अभिन्यास (layout) के अनुसार।
| विवरण | Phase-II में |
|---|---|
| आवासीय भूखंड | 19 नग (क्रमांक 1 से 19) |
| EWS भूखंड | 3 नग (E-01, E-02, E-03) |
| प्लॉट का आकार | लगभग 920 से 1,405 वर्ग फुट — हर plot अलग |
| आंतरिक रोड | 7.5 मीटर चौड़ी |
| खुला क्षेत्र | Garden एवं pathway (layout में दर्शित) |
| बंधक भूखंड | क्रमांक 1, 2, 3, 4 — कुल 413.42 वर्गमीटर |
| कुल क्षेत्रफल | 0.53 हेक्टेयर = 5,300 वर्गमीटर |
प्रत्येक भूखंड का exact नाप एवं दिशा स्वीकृत layout plan में दी गई है — साइट विज़िट पर हम वही नक़्शा दिखाकर plot मिलाकर बताते हैं।
Phase-I ka completion certificate pehle hi mil chuka hai
इसी कटंगा क्षेत्र में उसी डेवलपर का पिछला phase पूरा हो चुका है और नगर पालिक निगम से कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। ऊपर साइट फ़ोटो वाले टैब में Phase 1 आप ख़ुद देख सकते हैं — नए phase में यह track record मायने रखता है।
जानकारी मँगाएँ या साइट विज़िट तय करें
फ़ॉर्म भरिए — आपकी बात सीधे WhatsApp पर हमारी टीम तक पहुँच जाएगी, और हम उसी नंबर पर जवाब देंगे।
- उपलब्ध भूखंडों की ताज़ा list एवं कीमत
- स्वीकृत लेआउट में plot मिलाकर दिखाना
- सारे मूल दस्तावेज़ आपके सामने
- होम लोन एवं रजिस्ट्री तक पूरी सहायता
- कोई दबाव नहीं, कोई जल्दबाज़ी नहीं
भेजने पर WhatsApp खुलेगा और आपका संदेश पहले से लिखा मिलेगा — बस Send दबाना है। आपका नंबर सिर्फ़ इसी बातचीत के लिए इस्तेमाल होगा।
पूरी जानकारी एक साथ चाहिए?
पूरा पेज — फ़ोटो, दस्तावेज़, लेआउट, शर्तें और checklist — एक PDF में सहेज लीजिए और परिवार या वकील को भेज दीजिए।
प्रिंट विंडो खुलेगी — वहाँ Destination में Save as PDF चुन लीजिए।